सरकार कर रही है संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: आप 

Share

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर आप ने किया जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन
भदोही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई से गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यंत्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं। जबकि आजतक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ईडी और सीबीआई कोर्ट में रख नहीं पाई। अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करतें हुए जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं। जबकि उनको शुगर हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सही इलाज नहीं दिया जा रहा हैं। उनका शुगर लेवल कई बार 50 तक चला जा रहा हैं जानलेवा हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल का दोष इतना ही हैं कि वो जनता के हित में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहें हैं और आप की संपूर्ण देश में निरंतर बढ़ती लोकप्रियता हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी की इस ज्ञापन के माध्यम से मांग हैं कि इस प्रकरण में न्याय हों और केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाए। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी इलाज के लिए मुकम्मल व्यवस्था दी जाए। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी मांग करती हैं कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग बंद हों। इस मौके पर आप के काशी प्रांत महासचिव मनोज गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन,  सशक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव, पंकज कुमार, कविता राय, विजेंद्र राय, विनय, बिंद, हीरालाल यादव, राजधार बिंद, पंचम लाल बिंद, महेंद्र नाथ पाल, रामप्रसाद यादव, रोशन अली, राजू पाल, संदीप यादव, अरुण पासवान, अरविंद सरोज, कमलेश गौतम, वीरेंद्र गौड़, बैजनाथ सरोज, वरुण यादव, ओमप्रकाश चौटाला, खुर्शीद अहमद, शिवकुमार मौर्य, सलमान अहमद, वसीम अहमद, अखिलेश कुमार सरोज आदि लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *