दो लाख भक्तो ने मॉ विन्ध्यवासिनी के दरबार मंे लगाई हाजिरी

Share

घंटा और शंख नगाड़े से गुंजायमान रहा विन्ध्य धाम
विंध्याचल (मिर्जापुर)। चैत्र नवरात्र के सप्तमी के दिन सोमवार को विन्ध्याचल धाम में दो लाख से ज्यादा भक्तो ने मॉ के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। मॉ विन्ध्यवासिनी के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तो की भीड़ रही जो कि देर रात तक जारी रही। मंदिर जाने वाले सभी मार्गो पर भक्तो की लाइने लगी रहीै। मॉ का दर्शन के लिए भक्त माला फूल, लाचीदाना रोरी, नारियल व प्रसाद चढ़ाकर दर्शन किया। घंटा, शंख, नगाड़े और पहाड़ावाली के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्ति मंें डूबा रहा। सोमवार होने के नाते पूरा विन्ध्याचल धाम श्रद्वाुलुओ से पटा रहा। परिक्रमा पथ की छत पर साधक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान में जुटे रहे, जबकि छोटे बच्चो के मुंडन संस्कार भी होते रहे। भोर मंे मंगला आरती के पूर्व से ही मंदिर परिसर एवं गंगा घाटो पर भक्तो के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगला आरती के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्वालु लालायित नजर आये। हाथ में नारियल, चुनरी, लाचीदाना, रोरी रक्षा, कपूर धूपबत्ती लिए श्रद्वालु माता के जयकारे लगाते रहे। किसी ने गर्भगृह तो बाकी ने झांकी से मॉ विन्ध्यवासिनी के दर्शन किये। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद भक्त मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन कर अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिरों पर दर्शन कर मत्था टेका और घर परिवार मे खुशहाली की कामना की। ने के लिए पहुंच गए। इन मंदिरों पर भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। अष्टभुजा एवं कालिखोह में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा करने में जुट गए। त्रिकोण मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। नवरात्रि मेले में उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *