हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु तेज धूप में निकलने से करें परहेज: डॉo डी वी सिंह

Share

हीट स्ट्रोक के लक्षणों से रहें सावधान, बरते ऐतिहायत

नानपारा तहसील/बहराइच। बदलते मौसम के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और लू की थपेड़ों से जन जीवन बेहाल हो रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रकोप अपने चरम पर होगा। ऐसे में तेज धूप मे निकलना हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इस सम्बन्ध मे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज डॉo डी वी सिंह के अनुसार लू लगना या हीट स्ट्रोक गर्मी से होने वाली सबसे गंभीर बीमारी है। यह तब होता है जब शरीर अब अपने तापमान को नियंत्रित नहीं कर सकता। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और पसीना तंत्र विफल हो जाता है। इसके साथ ही शरीर का तापमान अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाता है। डॉo डी वी सिंह के अनुसार हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर अत्यधिक उच्च तापमान या तेज धूप के संपर्क में आता है और शरीर का मुख्य तापमान 104 डिग्री फ़ारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) और उससे अधिक तक बढ़ जाता है। अन्य लक्षण जैसे थकावट, मतली, उल्टी, सिरदर्द, भ्रम, चेतना की हानि और कभी-कभी कोमा भी हो जाता है। लक्षणों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक मे अचानक सिर दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा उल्टी, चक्कर आना, बुखार व पसीना अधिक आना आदि इसके लक्षण हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *