चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रैपुरा पुलिस टीम ने एक आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि नवयुवक द्वारा फिल्मी स्टाईल में अवैध शस्त्र के साथ रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम हैण्डल पर पोस्ट की थी। जिसका संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष रैपुरा द्वारा उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को युवक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह तथा आरक्षी सूरज निर्मल द्वारा अभिराज सिंह उर्फ भोलू सिंह निवासी अगरहुण्डा को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के आधार पर थाना रैपुरा आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।