20 बिंदुओं में भाजपा जिले के सभी 851 बूथों में करेगी काम

Share

चित्रकूट ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में लोकसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता ने आगामी चुनावी कार्यक्रमों की योजना को बताते हुये कहा की जनपद के सभी 851 बूथो पर 20 काम होने है। जिन पर सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों व पालको को मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर काम करना है। बूथों मे टिफिन बैठक करना है। पन्ना प्रमुखों की बैठक करना है और लाभार्थियों से सम्पर्क करना है। इसके अलावा अन्य कामों को क्रियान्वित करना है। कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ अपना बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करे।
जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि यह चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। आज दुनियां की निगाहे भारत के चुनाव पर हैं। इस पर हम सबको मिलकर पार्टी के निर्देशों को मानते हुए काम करना है। उन्होंने ने कहा कि आगामी बूथ सम्मेलन और 29 अप्रैल को होने वाले नामांकन में सभी 851 बूथो से कार्यकताओं को पंहुचना है।
सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि वह स्वयं सभी की तरह भाजपा के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं। यह चुनाव कार्यकर्ताओं के सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। कहा कि सबके साथ मिलकर पीएम मोदी के हांथो को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, रजना उपाध्याय, तीरथ तिवारी, बद्री त्रिपाठी, जगदीश गौतम, जयप्रकाश पांडेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सुरेश अनुरागी, आदित्य, सुखेन्द्र आदि मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *