चित्रकूट: कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह एवं लेखाकार जिला सूचना कार्यालय मोहन कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय परिसर में भूमि संरक्षण अधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव एवं ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास परियोजना लखनऊ के प्रशासक के निर्देशानुसार विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के तीन महत्वपूर्ण तत्व जल, जंगल, जमीन पर की जा रही है। पर्यावरण कार्यवाही और जागरूकता को बढाना है कि जल, जंगल और जमीन को हम बचाए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुंशी विजयपाल पटेल ने पृथ्वी दिवस के बारे में चर्चा करते हुए जल संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में आग्रह किया और कहा कि जल का संरक्षण करें। जल है तो कल है।
इस अवसर पर सींचपाल अशोक कुमार पांडेय, सुधीर कुमार, वाहन चालक हेमंत कुमार गौतम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम सिंह, राजबहोरी आदि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहायक कोषाधिकारी को नींबू का वृक्ष देते हुए संकल्प लिया कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाया जाए।