सांसद राजवीर दिलेर का  हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन

Share

हाथरस-24 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट से सांसद राजवीर दिलेर का आज हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो जाने से भाजपा परिवार में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और सांसद राजवीर दिलेर के अलीगढ़ स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है। बताया जाता है हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर की अचानक तबियत बिगड़ने और सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया और भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के निधन की खबर से अलीगढ़ व हाथरस के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी तथा समर्थकों एवं परिवार में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके अलीगढ़ स्थित आवास पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया है।उक्त संबंध में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भी सांसद राजवीर दिलेर के निधन की पुष्टि करते हुए बताया है कि तमाम कार्यकर्ता अलीगढ़ उनके आवास पर शोक प्रकट करने हेतु पहुंच रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *