चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी के बांदा लोकसभा के मानिकपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कृषक इण्टर कॉलिज भौरी में आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ अपना बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करें। यह चुनाव भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर आर के पटेल बनकर चुनाव में सक्रिय प्रयास करें। हर बूथ में हमें घर-घर पहुंचकर जन जन से सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि आप सबके प्रयास से जब मतदान होता है तो भारत माता के माथे से कलंक का टीका धारा 370 हटती है, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे बनता है, वन्दे भारत ट्रेने चलती है, पहाडी में डिफेंस कॉरिडोर बनने लगता है, राम वन गमन पथ बनता है, श्रीराम की जन्मभूमि में भव्य दिव्य मंदिर बनता है। पीएम मोदी का संकल्प है नारी शक्ति का सशक्तिकरण, गरीब का कल्याण, किसान का विकास और युवाओं के सपनो को साकार करना। उन्होंने कहा कि शक्ति की बात न्यारी है, चण्ड-मुण्ड पर भारी है। कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलवाई, जिन लोगों ने राम के आस्तित्व को नकारा है, ऐसे लोगो के विरूद्ध जन जन से आग्रह करना है जाके प्रिय न राम वैदेही, ताको वोट कदापि न देहि। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड जन जन के सामने है। यदि हर भ्रष्टाचारी के सींग होती तो अरविंद केजरीवाल राजनीतिक पटल पर बारहसिंगा होते। सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ही है। सपा ने न तो पिछडो का विकास किया और न ही बसपा ने दलितों का विकास किया। पिछडो और दलितों का विकास भाजपा की डबल इंजन सरकारों के कार्यकाल में हुआ।
जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि जिस पार्टी के पास पीएम मोदी और सीएम योगी जैसा नेतृत्व हो और ऐसे कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की सेना हो वह तो हर हाल में विजयी होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ होता है। बिना इनके पार्टी नही खडी हो सकती। मतदान के दिन बूथ पर बूथ अध्यक्ष ही लडता है तभी विजय मिलती है। सभी बूथ अध्यक्षों को एक सजग प्रहरी की भाति लगकर अपने बूथों में मतदाताओं से सम्पर्क व सवाद करना है। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने को प्रत्याशी मानकर इस महासमर मे उतरना होगा। सभी को प्रधानमंत्री के 10 वर्षो के सुशासन व विकास की बातो को बताने व समझाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि वह आपकी तरह भाजपा के एक छोटे कार्यकर्ता हैं। यह चुनाव कार्यकर्ताओं के सामूहिक नेतृत्व में लडा जा रहा है।
इस मौके पर बांदा लोकसभा के प्रभारी ब्रजकिशोर गुप्ता, कर्वी विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्षता लोकसभा सह संयोजक शिवशंकर सिंह, विधानसभा संयोजक एवं जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अश्वनी, अवस्थी, राजेश जायसवाल, तीरथ तिवारी, अर्पित जायसवाल, बाबूलाल पटेल, दिनेश पटेल, शिवकांत पांडेय, अखिलेश रैकवार, सुरेश अनुरागी, जयप्रकाश पांडेय, गंगाधर मिश्रा, रामरतन प्रजापति, शंकर दयाल जायसवाल, दशरथ प्रजापति, हीरो मिश्रा, रवि, ओम प्रकाश मिश्रा, आशीष पांडेय, अभिषेक ओझा, बृजेश शुक्ला, ममता सिंह, राजीव तिवारी, संजय पांडेय आदि मौजूद है।