चित्रकूट: ब्राह्मण परिवार की बिटिया का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। पंडित पुष्पराज त्रिपाठी ने इस विवाह का बीडा उठाया। विवाह के बाद जब विदाई हुई तो माँ की आंखों में बिटिया के घर से जाने की पीडा तो थी। साथ ही उसका विवाह सकुशल संपन्न होने से आंखों में खुशी के आंसू भी थे।
ग्राम पंचायत जमहिल निवासी स्व सत्यनारायण त्रिपाठी का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार के नाम पर केवल दो सदस्य बेटी खुशी और विधवा माँ नन्दनी देवी ही बचे हैं। माँ मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर करती है। घर में किसी प्रकार खाने की ही व्यवस्था हो पाती है। बडी हो रही बेटी का विवाह कौन करता। ऐसे में पंडित पुष्पराज त्रिपाठी बेटी के विवाह की पूरी जिम्मेदारी उठायी। खुशी के विवाह के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र मण्डली से आग्रह किया। सभी मित्रों ने बढ-चढकर सहयोग किया। जिसमें प्रमुख रूप से सहयोगी उत्तर प्रदेश वाले काका कार्टूनिस्ट उर्फ प्रवीण त्रिपाठी अयोध्या से, श्रवण कुमार पाण्डेय, अवनीश कुमार पाण्डेय चित्रकूट से, गणेश तिवारी मुम्बई से, भारतेंदु गौतम आदि रहे। पंडित पुष्पराज त्रिपाठी ने जमहिल गाँव में रहकर विवाह की सम्पूर्ण व्यवस्था की और वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया। साथ ही खुशी को मध्यमवर्गीय ग्रहस्थी जीवन में उपयोगी समस्त सामग्री भेंट की गई।