पौली/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित शनिचरा दुबौलिया गांव में सोमवार भोर मे करीब चार बजे एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर घर के सामने पलट गया। जिससे घर कि दिवाल आंशिक रुप से छतिग्रस्त हो गई। वही घर के बाहर सो रहे पति-पत्नी बालू मे दब गये। और गम्भीर रुप से घायल हो गये। शोर सुन आस-पास लोग इक्कट्ठा हो गये और बालू मे दबे पति-पत्नी को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित दुबौलिया शनिचरा चौराहे के 200 मीटर पश्चिम रामजानकी मार्ग से उतर दिशा में खलील अहमद का मकान है। सोमवार भोर मे करीब चार बजे पश्चिम तरफ से तेज गति से आ रहा लोड र्ट्क अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया। दरवाजे पर सो रहे पत्नी सहित खलील र्ट्क में लदे बालू से दब गये। शोर सुन कर आस-पास के लोगो ने पति-पत्नी को बाहर निकाला। घायल पति-पत्नी को सीएचसी मलौली भेजा गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह की घटना दो हफ्ते पहले दुल्हापार के तेलियागंज में भी घर में घुसा ट्रक बालबाल बचे दम्पति। लोग तेज गति से चलाने वाले वाहन चालको पर रोक लगाने की माँग किया है।