गर्मी व उमस के कारण लोग हो जा रहे पसीने से तर-बतर

Share

शाम ढलने के बाद भी नहीं हो रहा गर्मी का असर कम
भदोही। भीषण गर्मी जारी हैै और आसमान से आग बरस रही हैं। हालात यह हो गई है कि कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती जा रही। दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। बारिश न होने से इस तरह की स्थिति पैदा हुई है।भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। साथ ही दिन में लू के थपेड़े चल रहें हैं। पूरे दिन उमस का जोर बना रहा। ऐसे में घर हो या आफिस या फिर दुकान हो लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। गर्म हवा के झोंके रात तक चलने से रात का पारा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। सूर्यदेव लोगों को खूब तपा रहे हैं। लू के थपेड़े चलने से दोपहर के समय सड़कों पर बहुत कम ही लोगों को निकलते देखा जा रहा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग निकल रहे हैं। सड़कों पर निकलने से पहले वे अपने मुंह को गमछे से ढक कर निकल रहे हैं। रात के समय भी लोगों को गर्म हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रहा है। कूलर-पंखे भी गर्म हवा फेंकते रहे। बुधवार को तो अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तो असहनीय हालात हो रहे है। लू और तेज धूप आमजन को झुलसा रही है। गर्म हवा के थपेड़ों से कहीं पर चैन नहीं मिल रहा है। अब लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि बारिश हो और इस भीषण गर्मी के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल सकें। क्योंकि अब इस गर्मी को लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *