ईदुल अजहा पर्व मनाया गया शांति पूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में

Share

नमाज अदा कर अल्लाह की राह में दी गई कुर्बानी मुल्क में अमन शांति के लिए मांगी गई दुआएं भदोही। ईदुल अजहा का पर्व हर्सोल्लास वातावरण में मनाया गया। नमाज अदा कर अल्लाह की राह में दी गई कुर्बानी। नगर के तमाम ईदगाहों में ईदुल अजहा की नमाज़ शांति पूर्ण ढंग से अदा की गई। चौरी रोड स्थित ईदगाह में इमामे ईदगाह व इमामे मसाजिद अल्हाज हाफिज तबरेज अंसारी ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद खुतबा पढ़ने के दौरान लोगो की आंखे नम उस उक्त हो गई जब हजरते इसमाइल अलैहिस्सलाम का वाक़ेया आया। खुतबा खत्म होने के बाद लोगो ने बारगाहे परवरदिगार में मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की तो वहीं आलमे इस्लाम को मुबारकबाद दी गई। नमाज अदा करने के बाद लोग अपने आबा व अजदाद के कब्रो पर जाकर फातेहा पढ़ी उसके बाद अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। वहीं ईदगाहों पर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी बरती जा रही थी। नगर के अज़ीमुल्लाह चौराहे पर नगर पालिका द्वारा कैम्प लगाया गया था जहां जिलाधिकारी विशाल सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने लोगो को ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी। वहीं अपर जिलाधिकारी डॉ कुंवर वीरेंद्र मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ तेजवीर सिंह ने भी लोगो को मुबारकबाद दी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *