भामाशाह का दानवीरता व त्याग सभी के लिए प्रेरणा-स्त्रोत: डीएम 

Share

कलेक्ट्रेट व तीनों तहसीलों सहित विभिन्न बाजार व  कस्बों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, फर्मो, कम्पनियों में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस
भदोही। उ.प्र. सरकार के निर्देश पर दानवीर भामाशाह की जयंती शनिवार को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में कलेक्ट्रेट में मनाया गया। पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।इस दौरान डीएम ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भामाशाह अपनी दानवीरता के लिए इतिहास में प्रसिद्ध है। मातृ भूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का सर्वस्व राज्य खो जाने के बाद भी उनके लक्ष्य को सर्वोपरि मानते हुए भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन संपदा अर्पित कर दी। वे बेमिसाल दानवीर व त्यागी पुरूष थे। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि आत्म सम्मान व त्याग की भावना उनके स्वदेश धर्म व संस्कृति की रक्षा करने वाले देश भक्त के रूप में शिखर पर स्थापित कर देती है। आयोजक एवं नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त राज्य कर पंकज कुमार सिंह ने दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों से व्यापारियों को अवगत कराया। खादी व ग्रामोद्योग विकास एवं उद्योग विभाग द्वारा ओडीओपी के लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों द्वारा अवलोकन किया गया। उद्योग विभाग द्वारा चयनित जनपद में पूंजी निवेश करने वाले 10 उद्यमियों व निवेशकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं सर्वाधिक कर जमा करने वाले 2 करदाता भी सम्मानित किए गए। जनपद के तीनों तहसीलों-भदोही में उपजिलाधिकारी भानसिंह एवं सहायक आयुक्त राज्यकर ज्योति सिंह, ज्ञानपुर में उपजिलाधिकारी अरूण कुमार गिरि व राज्य कर अधिकारी श्याम सुन्दर उपाध्याय, औराइ में भी उपजिलाधिकारी, राज्य कर अधिकारी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों की उपस्थिति में दानवीर भामाशाह के जीवन व कृतित्व पर आधारित विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *