ओबरा सी परियोजना: तीन माह से वेतन न देने पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Share

सोनभद्र। ओबरा में बन रहे 1320 मेगावॉट के ओबरा परियोजना सी प्लांट का काम ठेकेदार पर वसूली एवं वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने ठप कर दिया। मजदूरों ने कार्यदायी संस्था पर 3 महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया। वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों ने सुबह 3 बजे तक हड़ताल की। इस बीच कार्य बहिष्कार कर कई घंटे मजूदरों ने प्रदर्शन कर प्लांट जाने वाला रास्ता रोके रखा। वेतन को लेकर मजदूर पिछले कई दिनों से लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी जिम्मेदार ने उनकी सुध नहीं ली। जिससे नाराज होकर मजदूरों ने काम रोक दिया और वो हड़ताल पर चले गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि, कोरिया के दुसान कंपनी के ठेकेदारों ने उनको 3 महीने से वेतन नहीं दिया है। इसको लेकर मजदूर आंदोलनरत हैं। इसके बाद भी अभी तक कोई उनसे मिलने  नहीं आया। इसी वजह से मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर काम ठप करा दिया। पेमेंट को लेकर बौखलाये मजदूरो ने झरियानाला दुसान गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार जेपी उर्फ़ जीतेन्दर प्रजापति  द्वारा मजदूरों को कंपनी में काम दिलाने के नाम  उनसे 3500 से ₹5000 तक वसूले, तब जाकर मजदूरों को कम्पनी में काम मिला है।र यही नहीं, दुसान कम्पनी में दुसान के रखे गए ठेकेदारों द्वारा उन मजदूरों से कम कर कर उन मजदूरों का 2 से 3 महीने का पेमेंट ना देने का धंधा बदस्तूर जारी है। मजदूरों के बौखलाने पर ओबरा प्रशासन द्वारा दुसान परियोजना और बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक में यह तथ्य सामने आया कि, जब तक दुसान के ठेकेदारों द्वारा बोर्ड के अधिकारियों को बेडशीट और पेमैंट स्लिप नहीं दी जाती है तब तक मजदूरों का पेमेंट होने में समस्या होती रहेगी। मजदूरों को कहना है कि, ठेकेदार की लापरवाही और मनमाने रवैये के चलते मजदूर काम रोककर ह

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *