महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने व यातायात व्यवस्था को बनाये रखने तथा जनपदवासियों में यातायात नियमों के प्रति जनजागरुकता के उद्देश्य से प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा निरन्तर सघन चेकिंग/जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम जनपद के विभिन्न स्थलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते हैं, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करना चाहिए। कार व हलके वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। स्कूली बच्चों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें वाहन नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ड्राइविग लाइसेंस बनवा कर यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलायें।