गाजीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जखनिया में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर जिले के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सुनील राम जी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह जी जखनिया विधानसभा संगठन के संयोजक हामिद अंसारी जी संगठन प्रभारी जफरुल्लाह जी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्रीलाल साहब यादव जी गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री विद्याधर पांडे जी उपस्थित रहे। सब लोग संगठन के संबंध में अपना विधवत विचार रखे सलाह दिये। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने अपने संबोधन मे कहा मंडल अध्यक्ष तीन न्याय पंचायत पर एक चुनना है ।
आपके ब्लॉक में 12 न्याय पंचायत है चार मंडल अध्यक्ष होने चाहिए 12 न्याय पंचायत है 12 न्याय पंचायत अध्यक्ष होना चाहिए और बूथ अध्यक्ष बूथ कमेटी पार्टी की जान होती है ।उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अब कांग्रेस को ही आना है भाजपा का जाना तय हैं। हामिद अंसारी ने कहा जखनियां ब्लाक में तीन मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए हैं एक चुनना अभी बाकी है 12 न्याय पंचायत है 11 चुन लिए गए हैं एक चुनना बाकी है और बूथ कमेटी का गठन करना है बूथ अध्यक्ष का गठन करना है वह कार्य भी प्रगति पर है ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा 90% गठन कर लिया गया है शेष 10% जो बाकी है उसे भी बहुत ही जल्द पूरा कर लिया जाएगा देश से संविधान लोकतंत्र बचाना है कांग्रेस को लाना है भाजपा देश की संपत्ति औने पौने दाम पर बेच रही है निजीकरण में डाल रही है गिरवी रख रही है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को अपना सिंगार बना चुकी है भाजपा हटाओ देश बचाओ। जिला महासचिव बृजेश गौतम ने कहा अब लगातार नौजवानों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा जो देश की दशा और दिशा तय करते हैं। अरविंद चौबे ने कहा इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया कोयलरी का राष्ट्रीयकरण किया आपातकाल लगाने के पीछे सरकार जिन राजाओं को कर देती थी उसको बंद कर देना पूंजी पतियों पर वार करना जनता के हित का काम करना आपातकाल में जनता काफी खुश थी केवल नेता जेल में थे। लगाने का कारण भी विधिवत बताय। जिसकी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम मैं सर्वानंद चौबे, डॉ महेंद्र राम ,राजेश तिवारी, अरविंद कुमार चौबे, राजेंद्र पांडे, अच्छे लाल कनौजिया, राजेश्वर सिंह, सूर्यभान सिंह, राम प्रजापति,, नागेंद्र कुशवाहा शैलेंद्र प्रजापति , अरुण कुमार, लाल मोहन राजभर , चंद्रभान सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, रामाधार गिरी , राम वृक्ष गिरी , कमलगिरी, शंभू चौहान , पूर्णमासी राम, किशोरी सोनकर , सहातिम राजभर , घनश्याम राजभर , मनोज राजभर, हरदेवराम आदि लोग उपस्थित रहे।