सी.एस.सी बाल विद्यालय जे.पी.एस किड्स प्ले पब्लिक गांधी व स्कूल गुरुबक्शगंज में मनाई गई महात्मालालबहादुर शास्त्री की जयंती

Share

गुरुबक्शगंज,रायबरेली ०२ अक्टूबर के दिन कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शिक्षण संस्थान सी.एस.सी बाल विद्यालय जे.पी.एस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल गुरुबक्शगंज रायबरेली में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस मनाया गया।कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में प्रार्थना सभा के पश्चात ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छवि बाजपेई ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रमाण किया,तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापिका छवि बाजपेई ने अपने संबोधन में बच्चों को बताया कि आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम सभी मोहनदास करमचंद गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं।०२अक्टूबर,२०२४ को राष्ट्रपिता गांधीजी की १५५वीं जयंती है।महात्मा गांधी वह असाधारण व्यक्ति थे जिन्होंने अहिंसा और सत्य की शक्ति से इतिहास की दिशा बदल दी थी।गांधी जयंती सिर्फ उत्सव का दिन नहीं बल्कि चिंतन का दिन है।यह हमें उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जिनके लिए गांधी जी खड़े थे।उन्होंने शांति,अहिंसा,करुणा और सत्य की निरंतर खोज की।उनका जीवन इस विचार का प्रमाण था कि उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ भी अहिंसा के दम पर बदलाव किया जा सकता है।सत्य और अहिंसा के प्रति गांधीजी की अटूट प्रतिबद्धता ने दुनिया भर में नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए आंदोलनों को प्रेरित किया।ऐसे में आज भी उनकी विरासत एक अनुस्मारक के रूप में जीवित है।आज की अशांत दुनिया में भी,शांतिपूर्ण प्रतिरोध के माध्यम से भी परिवर्तन लाया जा सकता है।इस गांधी जयंती पर,आइए हम उनके द्वारा पोषित मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें और एक ऐसी दुनिया के लिए काम करें जहां न्याय,समानता और अहिंसा कायम हो और अंत में सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी।बच्चों व अध्यापक,अध्यापिकाओ ने स्लोगन पोस्टर व स्वच्छता के लिए विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सभी को जागरूक करने का प्रयास किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सी.एस.सी बाल विद्यालय के प्रबंधक अशोक शुक्ला,डायरेक्टर रोहित शुक्ला मोहित शुक्ला द्वारा सम्पन्न कराया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्तशिक्षक-शिक्षिकाएं श्रेयांशी दीक्षित,कल्पना,कोमल तिवारी,आकृति त्रिवेदी,आस्था सिंह,अंजली मिश्रा हर्षिता मिश्रा,दीप्ति शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *