प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बृजघाट पर रिवर रेचिंग कार्यक्रम आयोजित

Share

गढ़मुक्तेश्वर  विधानसभा क्षेत्र के बृजघाट पर आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत रिवर रेचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी, मत्स्य निरीक्षक गौरव कुमार पाल, और अन्य अधिकारियों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर 88000 रोहू, कतला , और नैन प्रजाति के मत्स्य बीज गंगा नदी में छोड़े गए। इस पहल का उद्देश्य गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाकर जलजीव विविधता को संरक्षित करना और मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जतिन निगम सिंह,  नरेंद्र, विजय गौतम और अशोक जैसे  व्यक्तियों ने भी भाग लिया। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के मछुआरों के आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सहायक निदेशक ऋचा चौधरी ने बताया कि इस तरह के प्रयासों से मत्स्य पालन उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *