कन्नौज पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार

Share

कन्नौज – पुलिस को बडी सफलता मिली। वीती रात मानपुर ठठिया रोड़ पर पुलिस मुठभेड़ मे 50 हजार के इनामी बदमाश सुल्तान पूछताछ गिरफ्तार कर लिया है। सुल्तान मोगिया पिछले 15 महीने से फरार चल रहा था। वह 29 जून 2023 को शहर के मकरन्दनगर मोहल्ले मे हुई डकैती का आरोपी था। उस रात बदमाशों ने इत्र कारोबारी विमलेश तिवारी के घर मे डकैती डाली थी। परिवार को एक कमरे मे बंद कर जेवर और नगदी सहित लाखों रुपये के कीमती सामान लूट ले गए थे।
कन्नौज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को मुखविर ने सूचना दी कि अहमदपुर रौनी तिराहे पर इनामी बदमाश किसी घटना को अंजाम देना चा रहा है। तभी कन्नौज पुलिस व एसओजी टीम अहमदपुर रौनी तिराहे पर गश्त कर संदिग्ध व्यक्तिओं पर नजर बनाए हुए थी।तभी पुलिस टीम को एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मोगिया ने अपने आप को घिरा देख तमंचे से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम की जबाबी फायरिंग मे सुल्तान मोगिया के दाहिने पैर मे पुलिस की गोली जा लगी। पैर मे गोली लगने से बदमाश सुल्तान मोगिया घायल होकर गिर गया। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पूछताछ में मकरंदनगर की डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया जायगा।मध्य प्रदेश के गुना जिले के सित्रवासा का रहने वाला मोगिया इस डकैती के बाद से फरार था। इस मामले में कई अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *