गर्मी आते ही दगा दे गए हैंडपंप, लोगों के सूख रहे हैं हलक

Share

जमानियां। गर्मी बढ़ते ही नगर पालिका अरिष्ट के सभी वार्डों में लगे हैंडपंप इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। हैंडपंप खराब होने से वार्ड वासियों को पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका परिषद में लगभग 200 सौ से अधिक हैंडपंप लगाए गए हैं इनमें से एक चौथाई हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों के हलक सूख रहे हैं। जबकि बहुत पहले सर्वे जल निगम की ओर से कराया जा चुका है। लेकिन पालिका कार्यालय के जिम्मेदारों ने हैंडपंपों को सही कराने की सुध नहीं ली है। और नही ले रहे है। इन हैंडपंपों से ही राहगीरों से लेकर आते जाते लोगों सहित स्थानीय लोगों की प्यास बुझती है। लेकिन भीषण गर्मी में हैंडपंप खराब होने से लोगों के हलक सूख रहे हैं। पालिका के सभी वार्डों में लगे हैंडपंप खराब होकर लोगों के लिए सिर्फ शोपीस बना हुआ है। इनमें से रीबोर और मरम्मत के लिए एक चौथाई हैंडपंप इंतजार कर रहे हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप का रीबोर और मरम्मत का कार्य आज तक नही कराया गया। व्यापार मंडल के नगरध्यक्ष विशाल वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, राजू यादव, आरिफ मंसूरी इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के नगरध्यक्ष इजहार खान, नेहाल खान, हयात वारिस खान, अनिल कुमार आदि लोगों जिम्मेदारों के उदासीनता पर रोष जताते हुए। कहा की जिम्मेदार अपने पद का सही ढंग से निर्वहन भी कर पा रहे है। जिसके चलते खराब हैंडपंपों की मरम्मत या रिबोर नही कराए जाने से लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अभी आगे भीषण गर्मी होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है इसके बाद भी पालिका स्टार पर लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए कार्यवाही शुरू नही किए जाने से लोगों को कैसे निजात मिलेगी। खबर पड़े हैंडपंपों की मरम्मत या रिबोर पालिका पर ही निर्भर करता है। वर्षो से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही नही की जा रही है। जिसके चलते वार्ड के स्थानीय लोग पीने के पानी की व्यवस्थाएं करने में जुटे रहते हैं। लोगों ने कहा की शुरुआती गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत या रिबोर कराने के लिए अपनी गहरी नींद से नही जागते है। तो पालिका के खिलाफ विशाल आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। पालिका के वार्ड नंबर 15 की महिला सदस्य रजिया खानम ने बताया कि कई वर्षों से लगभग 8 हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक मरम्मत के लिए कार्यवाही नहीं हुई। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पालिका कर्मियों के द्वारा खराब हैंडपंपों की सर्वे कराई जाएगी। ताकि सभी को गर्मी के मौसम में ठीक किया जा सके।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *