दिव्यांगों में आत्मविश्वास जागृत करना सक्षम की प्राथमिकता- चन्द्रशेखर

Share

ललितपुर। दिव्यांगों में छिपी प्रतिभा में आत्मविश्वास यदि जागृत हो जाए तो जीवन सार्थक हो जाएगा। प्रतिभा की कमी नहीं उनको उजागर करने में समाज को कभी पीछे नहीं रहना चाहिए ऐसी भावना सक्षम के स्वयंसेवक जो कार्य कर रहे हैं वह किसी ईश्वरीय कार्य से कम नहीं है। दिव्यांगों में आत्म विश्वास जागृत करना, सबके साथ सामन्जस्य पूर्ण एंग से कार्य करने की भावना रहनी चाहिए। उक्त विचार नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल सक्षम की प्रान्त योजना बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्टीय संगठनमंत्री चन्द्रशेखर ने व्यक्त किए। उन्होने कहा संगठन ही सक्षम की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं का निर्माण कर उनमें सेवा की भावना उत्पन्न करने का भाव स्वयंसेवक का होना चाहिए। व्यक्तित्व को निखारने की आज जरूरत है इसके लिए जव धीरे धीरे प्रयास होता तब कहीं स्वयंसेवक का निर्माण होता है। राष्टीय संगठन मंत्री ने कहा सक्षम दिव्यांग और सामान्य दोनों के साथ मिलकर दिव्यांगों को राष्ट की मुख्य धारा में लाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां वीणावादनी, भारतमाता एवं संत सूरदास जी के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। संगठनमंत्र, सक्षमगीत सक्षम परिकल्पना के उपरान्त सक्षम प्रान्त प्रमुख देवनारायण सोनी ने सक्षम की संरचना बताई जिसमें दृष्टिवाधित प्रकोष्ठ, श्रवण वाधित प्रणव प्रकोष्ठ, शारीरिक दिव्यांगता चरैवेती प्रकोष्ठ, कुष्ट आदि सविता प्रकोष्ठ रक्त संबंधी दिव्यांगता प्राणदा प्रकोष्ठ, बौद्धिक दिव्यांगता धींमाहि प्रकोष्ठ में किए जा रहे कार्यों प्रकाश डाला और जानकारी दी संगठन में सेवाभावी सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, शिक्षक, फिजियो थैरेपिस्ट, अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं। प्रयागराज महाकुम्भ में सक्षम द्वारा नेत्रकुम्भम् में देश से जुटे हजारों स्वयंसेवकों द्वारा की गई लाखों की संख्या में नेत्र सेवा के कार्यों का जिक किया। राष्टीय कार्यपरिषद सदस्य प्रशान्त मिश्रा कानपुर ने स्वयंसेवकों को सेवा कार्यों को आगे वढाए रखने हेतु मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक जितेन्द्र वैद्य ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों को उल्लेखनीय बताते हुए कहा इसके माध्यम से वह समाज के वीच अपनी पहिचान स्वयं बनाते हैं। राष्टीय युवा प्रमुख सचिन पाण्डे, प्रान्त युवा प्रमुख शिवम पाण्डे, प्रचार प्रसार प्रमुख डा० शिवा मिश्रा, महिला आयाम प्रमुख डा० मोनिका गोस्वामी, प्रान्त उपाध्यक्ष व्रजेश कटियार, पीयूष द्विवेदी फतेहपुर, प्रान्त कोषाध्यक्ष शान्तिभूषण सिंह गौतम वांदा अधिवक्ता आयाम प्रमुख दीपक सिंह यादव एड ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया। सक्षम ललितपुर जिला प्रमुख अक्षय अलया एवं सचिव अजय जैन साइकिल ने मंचासीन अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सचिव डा० सुरेन्द्र विकम गोस्वामी झांसी ने रखते हुए आगामी कार्ययोजना रखी। योजना बैठक में कानपुर प्रान्त अन्तर्गत चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कन्नौज, इटावा, औरईया, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोवा, जालौन, झांसी ललितपुर के सचिव द्वारा व्रत प्रतिवेदन किया गया। इस मौके पर मनमोहन मिश्रा, रामनरेश कछवाह, अभिषेक मिश्रा, कु० उन्नति सिंह कछवाह, अभिषेक मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, आषुतोश शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे। आयोजन की व्यवस्थाओं में जिलाध्यक्ष अक्षय अलया, सचिव अजय जैन साइकिल, महेश पटैरिया, ध्रुव साहू मनविन्दर कौर, डा तेजस्व श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सोनू, कौशल किशोर गोस्वामी, संजीव सौरया, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र झा, जयपालसिंह लोधी पूर्व प्रधान, दीपक राठौर, नितिन झा, रविप्रतापसिंह, राघवेन्द्र चौबे आदि की भूमिका अग्रणी रही।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *