चौरीचौरा गोरखपुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में सोमवार को सुबह 8:00 से देर शाम 3:00 बजे तक श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए ताता लगा रहा। मुंडन संस्कार तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए सुबह 7:00 बजे से ही कुशीनगर, देवरिया, बड़हलगंज, महाराजगंज, बलिया सिवान आदि जिलों से श्रद्धालुओ का ताता लगने लगा। सुबह के 11:00 बजते बजते गोरखपुर देवरिया मार्ग फोरलेन से मंदिर आने वाले रास्ते पर लंबी जाम लग गई। लगभग 700 मीटर की दूरी तय करने में श्रद्धालुओं को डेढ़ घंटे तक मशक्कत करना पड़ा। भलुअनी देवरिया से आए अशोक यादव ने बताया कि हम मुंडन संस्कार कराने के लिए दो चार पहिया गाड़ी से परिवार एवं रिश्तेदार के संग आए थे लेकिन गोरखपुर देवरिया फोरलेन से मंदिर तक 700 मीटर दूरी तय करने में जाम के कारण एक घंटा से अधिक समय लग गया। जाम और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तरकुलहा मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ झा, सब इंस्पेक्टर रजनीश मिश्रा अपने हमराहियों के साथ सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद थे। पंडित विष्णु तिवारी ने बताया कि आज मुंडन का शुभ मुहूर्त था इसलिए भीड़ है। मंदिर के व्यापारी अमरनाथ जयसवाल और दीपक सिंह ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगने लगी।