भदोही। जिले में एक लेखपाल अपने निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर रौब गांठ रहा है। इस निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ सरकार का लोगो भी अंकित है। उत्तर प्रदेश सरकार लिखा यह निजी वाहन अक्सर ज्ञानपुर तहसील परिसर के अंदर सहित आस-पास देखा जा सकता है। अभी हाल में इस लेखपाल का तबादला भदोही तहसील से ज्ञानपुर के लिए हुआ है, और यह जिले का चर्चित लेखपाल है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी तरह के निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने पर रोक लगा दी है। इस बाबत परिवहन विभाग भी एक स्पष्ट आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि अधिकारी या कर्मचारी अपने निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार नहीं लिख सकते हैं। लेकिन भदोही जिले का यह चर्चित लेखपाल बेखौफ होकर अपने निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर धड़ल्ले से चल रहा है। यही नही इस चर्चित लेखपाल के निजी वाहन पर जहां बड़े-बड़े अक्षरों में आगे-पीछे ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा है, वहीं प्रदेश सरकार का लोगो भी अंकित है। जबकि परिवहन विभाग का भी सख्त आदेश है कि अगर कोई अपने निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखकर चलता है तो ऐसे में मोटर व्हिकल अधिनियम की धारा 177 तक के तहत जुर्माना हो सकता है। जुर्माना जमा नहीं करने पर गाड़ी का चालान तक हो सकता है।