कार्यस्थल होना चाहिए सुरक्षित और सुविधाजनक-डा. हरेंद्र मान

Share

सतबीर शर्मा पहल टुडे।   गुरूग्राम, 7 मार्च। डीसी निशांत कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा 53 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक निदेशक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) डा. हरेंद्र मान ने कहा कि श्रमिक का कार्यस्थल अत्यंत सुरक्षित होना चाहिए।
  डा. हरेंद्र मान ने फैक्ट्री के प्रबंधन अधिकारियों,  कर्मचारियों व मजदूरों को संबोधित करते हुए बताया कि  राष्टï्रीय सुरक्षा सप्ताह  का उद्देश्य  फैक्ट्री, निर्माण स्थल व अन्य कार्य स्थलों पर, जहां मजदूर व अन्य लोग काम करते है, उन्हें अधिक से अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा सप्ताह  4 से 10 मार्च  तक मनाया जाता है।
डा. मान ने बताया कि आधुनिक युग में विकास और औद्योगिकीकरण के कारण कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अति आवश्यक हो गया है। सभी लोगों को कार्य करते समय सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे कि लंबे समय तक श्रमिक सुरक्षित एवं स्वस्थ रहकर अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर सकें। सहायक निदेशक ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को सुरक्षा एवं स्वास्थय के प्रति प्रतिज्ञा दिलवाई।
डा. हरेंद्र मान ने बताया कि कुछ कारखाने इस सप्ताह को सुरक्षा माह के रूप में भी मनाते हैं। श्रम विभाग की ओर से सभी कारखानों में यह जागरूकता मुहिम जारी रखी जाएगी। उन्होंने कारखाना व निर्माण स्थल मालिकों से निवेदन किया कि उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें व उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाएं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *