जहांगीराबाद में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचेंगे राजनाथ सिंह 

Share

जहांगीराबाद। भारत देश के रक्षामंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 10 अप्रैल को सांसद पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह के पक्ष में जहांगीराबाद की नई मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह नगर की कृषि अनाज मंडी में हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह की प्रस्तावित सभा को लेकर जिला कमैटी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल व हैलीपैड का निरीक्षण किया।
       दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के बाद जिलाध्यक्ष विकास चौहान, दीपक दुल्हैरा, दिवाकर विक्रम सिंह व अजय त्यागी आदि ने मंडी में संजय राघव के प्रतिष्ठान पर स्थानीय भाजपाईयों के साथ बैठक कर उन्हें सभा की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। जिला उपाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा ने बताया कि राजनाथ सिंह 10 अप्रैल को हैलीकॉप्टर से प्रातः 11 बजे जहांगीराबाद आएंगे और नई मंडी परिसर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। हैलीपैड भी मंडी परिसर में ही बनेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी, उमेश वार्ष्णेय, भूपेंद्र रावल, कृष्णकांत वार्ष्णेय, मनोज शास्त्री कैलाश सैनी व पवन गुर्जर आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *