किसान मेले में बताई गई महाराजा सुहेलदेव की उपलब्धियां

Share

प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को दी गई नवीन कृषि यंत्रों वह नवीनतम तकनीक की जानकारी

फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l किसानों को जागरूक करने के साथ महाराजा सुहेलदेव की उपलब्धियां बताने के लिए राजकीय बीज भण्डार परिसर मे एक किसान मेले का आयोजन किया  गया। जिसमे स्थानीय किसानों को कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण का भी वितरण किया गया। इस मेले मे कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध, गन्ना आदि विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। मेले में जी0 बी0 हास्पिटल के निदेशक डा0 अरविंद सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया अपनी संगठन शक्ति के साथ उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों को धूल चटाई थी। भाजपा सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट, ट्रेन और स्मारक बनवाए। महाराजा सुहेलदेव ने भारतीय संस्कृति के सम्मान के लिए जो सपना देखा था वह मोदी जी पूरा कर रहे हैं। सम्बोधन के पश्चात कृषि अधिकारियो ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, रबी व जायद की फसल उत्पादन  के साथ  कृषि की नवीनतम तकनीक आदि के बारे मे जानकारी  दी गयी। मेले में आए हुए सभी अतिथियों एवं किसानों का बीज गोदाम प्रभारी पंकज सिंह ने स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर अनिल सिंह, एडीओ ऐजी बृजेन्द्र सारस्वत सहित क्षेत्र के सैकडो किसान मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *