उ0 प्र0 के अपर मुख्य सचिव वन ने किया बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में स्थित वन भूमि एरिया में पानी भरे गढ्ढो का निरीक्षण

Share

कहा कि, पानी भरे गड्ढों को पाट कर उसे भरा जाएगा और वृक्षारोपण कर हरा भरा किया जाएगा, इसमें  करीब 24 करोड रुपए की खर्च  आएगा।
सोनभद्र। बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में स्थित वन भूमि एरिया में पानी भरे गढ्ढो में तबदील गहरी खदानों को पाटकर उसे हरा भरा बनाने के लिए उ०प्र० के अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह, उ०प्र० के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, मनीष मित्तल चीफ मीरजापुर, अनूपम गुप्ता एडीशनल मुख्य वन संरक्षक आदि दर्जनो  अधिकारियो ने बिल्ली मारकुण्डी के लंकड़ा मोड़ स्थित पानी भरे गढ्ढे खदानों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह ने बताया कि, खनन कर खदानो को काफी गहरा कर उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है जो दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। जिसका पानी काफी खरा है, जो पीने योग नहीं है। ऐसे वन भूमि ऐरिया में आने वाले पानी भरे गहरे खदानो को पाटकर उस जगह को हरा भरा बनाने की योजना है। गहरी खदानो में पहले स्थानीय मिट्टी को पाटा जाएगा। इसके बाद रेडमेट भरा जाएगा और उसके ऊपर राख डाला जाएगा। जिसके ऊपर उपजाऊ मिट्टी डाला जाएगा। यह पुरी प्रक्रिया करने से खदानो की तली अर्थात जमीन से निकलने वाले पानी व आसपास के खदाने में भरे पानी के सिपेज को रोकर उस ऐरिया को समतल व उपजाऊ बनाकर उस पर वृक्षा रोपण किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया सन् 2025 तक पूरा करने के बाद 2026 में इस बंजर भूमि पर वृक्षारोपण कर इसे हरा भरा बनाया जाएगा। यह कार्य एल्युमिनियम एसोसिएशन आफ इंडिया व पर्यावरण से जुड़े अन्य संस्थानो के सहयोग से किया जाएगा। उन्होने बताया कि, देश भर में इस तरह का पहला प्रयोग जनपद सोनभद्र के बिल्ली मार्कुण्डी की धरती से किया जा रहा है। इस प्रयोग से यहां सफलता मिलता है तो देश के अन्य भागो में भी ऐसे गहरे भूमि को हरा भरा बनाने में यह प्रयोग किया जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होने कहा कि, वन भूमि में खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।अगर कही भी वन भूमि में किसी भी प्रकार का खनन हो रहा है तो वह गलत है। जिसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। मीरजापुर के चीफ मनीष मित्तल ने बताया कि, तकरीबन 5500 स्कवायर मीटर एरिया की गहरी खदानो में मिट्टी, रेडमेट, राख व उपजाऊ मिट्टी भरने और उसे समतल बनाने का कार्य होगा, जिस पर लगभग 24 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा। उन्होने बताया कि, यह देश के लिए बहुत बड़ा काम होगा। टीम में नित्यानंद राय प्रेसीडेन्ट हिण्डाल्को, ओबरा डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, इलाबाद जोन एवं मीरजापुर जोन के समस्त डीएफओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *