दूरभाष पर वार्ता कर 25 मई को अपने घर आकर मतदान हेतु किया गया आग्रह

Share

भदोही। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  विशाल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी/ स्वीप नोडल आफिसर यशवंत कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कम प्रतिशत मतदान वाले बूथों पर भ्रमण एवं अनुरोध कार्यक्रम के तहत आज डिस्ट्रिक्ट स्वीप आईकॉन अशोक कुमार गुप्ता एवं उर्मिला देवी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय भिडिऊरा ज्ञानपुर में भ्रमण कर गैर जनपद/ प्रांतों में रह रहे संजय दुबे मुंबई,संदीप पांडेय पुणे, पंकज दुबे मुंबई ,विवेक यादव वाराणसी, निलेश पांडेय मुंबई, संदीप दुबे मुंबई ,राजू पांडेय कोलकाता, नीरज पांडेय मुंबई कृष्णा दुबे मुंबई पवन दुबे मुंबई प्रदीप पांडे पुणे विकास दुबे मुंबई रत्नेश दुबे मुंबई सोनू पांडे मुंबई सतीश पांडे मुंबई आदि से टेलिफोनिक वार्ता कर 25 मई में लोकसभा चुनाव में अपने घर आकर मतदान हेतु आग्रह किया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *