समाज हित में हमेशा अग्रणी रहकर कार्य करते रहें : गीता नगरिया

Share

गहोई महिला व नव युवक मंडल का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कोंच। गहोई महिला मंडल और नवयुवक मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बुधवार की शाम गहोई भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि गहोई महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता नगरिया ने कहा, समाज हित में हमेशा अग्रणी रहकर कार्य करते रहें और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।
गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद सकेरे की अध्यक्षता में संयोजित समारोह में महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता नगरिया के मुख्य आतिथ्य व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, झांसी के व्यापारी नेता संजय पटवारी, विनीता मिसुरिया, अनीता, सरोज लोहिया आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। गहोई महिला मंडल की नव नियुक्त अध्यक्ष रजनी डेंगरे ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गीता नगरिया ने अध्यक्ष रजनी डेंगरे, मंत्री सुमन सेठ, उपाध्यक्ष हेमप्रभा सोनी, कोषाध्यक्ष नीलम लोहिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोंटी कुचया, सरिता इंदुरखिया, सहमंत्री पारुल, उपमंत्री ममता बेहरे, अर्चना लोहिया, संगठन मंत्री अनीता, संस्कृति मंत्री प्रिंसी, प्रचार मंत्री मीना सेठ, पुष्पा कनकने, मीडिया प्रभारी राधिका, व्यवस्थापक मालती तथा नव युवक मंडल के अध्यक्ष महेश कसाव, मंत्री राहुल इंदुरखिया सहित सभी पदाधिकारियों व संरक्षक सदस्यों को शपथ दिलाई। संचालन विनोद गुप्ता और पारुल बिलैया ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *