भारत विकास परिषद ने मनाया पर्यावरण दिवस

Share

भारत विकास परिषद ने मनाया पर्यावरण दिवस
 सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में स्थित विंध्य कन्या विद्यालय परिसर में भारत विकास परिषद सोनभद्र शाखा के पदाधिकारियों ने पौधारोपण करके पर्यावरण दिवस मनाया। सोनभद्र शाखा के अध्यक्ष अजित जायसवाल ने कहा कि, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित करता है, जो जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख काशी प्रांत के गौरव अग्रवाल ने कहा कि, पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया। इस मौके पर अंजली विक्रम सिंह, अनीता गुप्ता, वैभव शर्मा, डॉ रोहित केडिया, संदीप जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *