भाजपा कर्ताओं ने दहन किया राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे

Share

घोरावल (सोनभद्र)। मंगलवार को घोरावल नगर के मेन तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश प्रकट किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक और नफरती भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी होश में आओ, हिंदू धर्म को बदनाम मत करो जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। भाजपा के घोरावल मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला लेकर नगर में जुलूस निकाला और कांग्रेस, इंडी गठबंधन और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोरावल नगर के मेन तिराहा पर पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरा विपक्षी इंडिया गठबंधन हिंदुओं और सनातन धर्म को बदनाम करने में लगा हुआ है। लगातार हिंदू धर्म के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा आपत्तिजनक और नफरत वाली भाषा बोली जाती है। जल्द ही हिंदू समाज उन्हें सबक सिखाने का काम करेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरि, पूर्व चेयरमैन राकेश उमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रहरि, संगम कुमार उमर, शुभम कुमार लाला, चंदन चौरसिया, किशन गुप्ता, सुंदरम उमर आदि लोग मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *