दबंगों ने की जमीन पर कब्जा, 24 घंटे से पीड़ित आमरण अनशन पर

Share

न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे पीड़ित परिजन
सोनभद्र। बीते 24 घंटे से कलेक्ट्रेट परिसर में न्याय की गुहार लगाते हुए आमरण अनशन पर बैठे पीड़ित परिवार।
वही पीड़ित कन्हेया, प्रेम कुमार, राम ललित पुत्र गड़ स्व० सीताराम गुप्ता निवासी ग्राम गनेशपुर थाना कर्मा तहसील घोरावल ने बताया कि, मुझ प्रार्थी गण की भूमिधरी भूमि आराजी नम्बर 21 रकबा 2.780 हे टेडवा ग्राम में हैं जिसकी पक्की पैमाइश पत्थर गड्‌डी कब्जा की कार्यवाही उप जिलाधिकारी घोरावल के आदेश दिनाक 30.5.2018 को पुष्ट करते हुए राजस्व निरीक्षक द्वारा मौके पर किया गया। जिस पर प्रार्थीगण मौके पर काबिज हुए। धान की फसल बोया गया परंतु प्रतिवादीगण ने जिनका इस आराजी से कोई वास्ता सरोकार नहीं है प्राथी गण की बोए गए फसल को जबरदस्ती नष्ट कर दिया और आराजी नम्बर 22 करके श्रीमान अपर आयुक्त बिंध्याचल मण्डल के यहां बाद प्रस्तुत किया जो वाद अदम पेरवी में दिनाक 28.8.2023 को निरस्त कर दिया गया। प्रार्थी गण बहुत कमजोर हैं। प्रार्थी ने  कई बार उपजिलाधिकारी, घोरावल थाना प्रभारी कर्मा जरिए प्रार्थना पत्र देकर अपनी गुहार लगाई। पुलिस बल  द्वारा  उक्त प्रतिवादीगण के खिलाफ तहरीर दर्ज कर मुकदमा कायम किया गया परंतु आज तक प्रार्थी गण को आराजी नम्बर 21मि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। प्रार्थी गण भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। खेती के अलावा जीवकोपर्जन का कोई साधन नहीं है। प्रार्थीगण विवश होकर दिनाक 31.5.2024 को आपके समक्ष क माननीय मुख्यमंत्री महोदय जरिए प्रार्थना पत्र गुहार लगाई परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसपर प्रार्थी गण दिनाक 25.6.2024 को आपके समक्ष प्रस्तुत होकर आमरण अनशन करने हेतु दिनाक 3.7.2024 से ज्ञापन सौंपा गया था जिसपर आपके द्वारा प्रतिवादीगण पर एंटी भू-माफिया के तहत मामला दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुईं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *