सीएम योगी ने सांसद डॉ भोला सिंह के समर्थन में मांगे वोट।
डीके निगम
बुलंदशहर।शुक्रवार को शिकारपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद डॉ भोला सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जो देश हित के लिए काम करती है , हमने नक्सल वाद,आतंकवाद को खत्म किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली ,पानी ,सड़क, सुरक्षा,आदि विकास पर कार्य किए हैं,4 करोड़ गरीब लोगों के आवास बने हैं आने वाले दिनों में 3 करोड लोगों के आवास और बनेंगे, लोग राम होने का सबूत मांगते थे कहते थे कि राम हैं ही नहीं, सबूत दीजिए ,जब राम आए हैं तो कहते हैं राम सबके हैं ,जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे, फिर एक बार मोदी ही आयेंगे, देश में दो निशान दो संविधान नहीं चलेंगे ,उसके लिए धारा 370 हटाने का कार्य किया है। एक देश में एक ही संविधान रहेगा, गुंडे माफियायों के लिए जेल या जहन्नुम ही जगह है, देश में कानून का राज चल रहा है। फिर एक बार,मोदी सरकार अबकी बार, चार सौ पार, मंच पर सांसद डॉ भोला सिंह जिलाध्यक्ष विकास चौहान उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, जिला पंचायत अध्यक्षा अंतुल तेवतिया, नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल जिला मीडिया प्रभारी संजय महेश्वरी विधानसभा शिकारपुर मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा विधानसभा चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक़ विमला सोलंकी, संयोजक शंभू सिंह राघव मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग चंद्रपाल सिंह लोधी विधायक डिबाई, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा देवेन्द्र लोधी स्याना विधायक, शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज कुमार गौतम पूर्व विधायक बाबा वासुदेव शिकारपुर पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम अनूपशहर पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह चौधरी नगर पालिका अध्यक्षा शिकारपुर राजबाला देवी, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी व पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पंडित पंकज शर्मा डीके शर्मा रूपेंद्र मीणा महिला मोर्चा
से राधा सिरोही, संध्या बालियान, पूजा भारद्वाज, मीनू शर्मा धर्मेन्द्र सिंह उज्ज्वल रामकिशन लोधी रवि सक्सेना जालिम सिंह प्रधान जयपाल गौतम सत्यवीर सिंह यादव वीरपाल सिंह ग्राम प्रधान जरगवां राजा तेवतिया आदि सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष वूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।