इंडिया गठबंधन की बंपर जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुश 

Share

पार्टी के कैंप कार्यालय में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की मुबारकबाद
भदोही। 7 राज्यों की 13 विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन की 10 सीटों पर मिली प्रचंड जीत पर स्थानीय काग्रेस कार्यकर्ताओ ने शनिवार को मशाल रोड स्थित कैम्प कार्यालय मे जीत की खुशी मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस गठबंधन की बम्पर जीत से कार्यकर्ताओ का हौसला बुलन्द हो गया है। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व मे जनता एनडीए का सूपड़ा साफ कर यह संकेत दे दिया कि अब देश से भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। 2027 में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ साफ देखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जनादेश नहीं दिया। लेकिन गठबंधन कर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हो गई। लेकिन यह सरकार ज्यादा समय तक चलने वाली नहीं है। आगे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।इस मौके पर मसूद आलम, स्वालेह अंसारी, अकबर अंसारी, बद्री प्रसाद मौर्या, शैलेश गुप्ता, आफताब आलम, रेहान नवाज, महफूज आलम, महबूब आलम,  आसिफ अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *