कांग्रेसजनों ने फूका भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला 

Share

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दूबे राजन नेतृत्व में जुटे कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय के सामने बुधवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में उनका पुतला फूका। इस दौरान प्रशासन के लोग पहुंच गए। लेकिन कांग्रेस के लोगों पूतला फूकने में सफल रहे। प्रशासन के बीच उनकी काफी नोक झोंक भी हुई। सख्त तेवर के बाद प्रशासन के तेवर बाद में नरम हुए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी किया जाना बहुत निंदनीय है। अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी की जाति जानने के पूर्व परिवार का इतिहास जान लेना चाहिए। राहुल गांधी के परनाना जवाहरलाल नेहरू आजादी के आंदोलन में 9 सालों तक जेल में रहें। उनकी दादी इंदिरा गांधी इस देश के लिए शहीद हुई। उनके पिता स्व.राजीव गांधी की कुर्बानी इस देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए हुआ। इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर को अपने पूर्वजों के बारे में  देश को बताना चाहिए। जो आजादी के समय अंग्रेजों की मुखबिरी किया करते थे। पूर्व विधानसभा प्रत्यासी वसीम अंसारी ने कहा कि सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना इस देश के 80 प्रतिशत लोगों की मांग है। संसद में जो कहा गया कि जिनकी जाति का पता नहीं वह जनगणना की बात करते हैं। क्या अब देश की संसद में  देश की 80 प्रतिशत जनता को गाली दी जाएंगी। नरेंद्र मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके कहने पर यह सब हुआ है। इस मौके पर हरिचंद दुबे, महेश मिश्र, शक्ति मिश्र, नाजिम अली, अब्दुल, आजाद हुसैन, शमसीर अंसारी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *