बुलंदशहर/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक आहूत की गई। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में संबंधित विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। निर्देशित किया गया कि अभियान के तहत विभाग द्वारा जो भी कार्य होने है उनका माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित विभाग के कर्मचारियों को क्या क्या कार्य करने है उसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था, पेयजल आदि उपलब्ध कराए। संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए। दस्तक अभियान के तहत घर घर जाकर भी लोगो को जागरूक किया जाए। बैठक में सीडीओ कुलदीप मीना , सीएमओ डॉ विनय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।