राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024 से नवाजे गए डॉ जय प्रकाश शर्मा

Share

– डॉ जय प्रकाश शर्मा को बधाई देने वाला का लगा ताता
– पूर्व में भी दर्जनों अवार्ड से सम्मानित किये जा चुके हैं डॉ जय प्रकाश शर्मा’
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रख्यात समाजसेवी भारत गौरव रत्न श्री सम्मान डॉ जय प्रकाश शर्मा को दिल्ली में गोल्डन स्पैरोज संस्था की ओर से बीते 28 अप्रैल को तीन मूर्ति भवन नई दिल्ली के सभागार में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री,भारतीय भरतनाट्यम नृत्यांगना और फिल्में सुधा चंद्रन द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर इन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ जय प्रकाश शर्मा को इसके पूर्व मे डॉक्टरेट की उपाधि,माइलस्टोन्स अचीवर्स अवार्डस 2023-24,भारत प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022ध्23, भारत गौरव रत्न श्री सम्मान 2023ध्24, अंतर्राष्ट्रीय शांति राजदूत पुरस्कार 2023, नेशनल प्राईड अवार्ड 2022-23,एजुकेशन आइकन अवार्ड 2023-24,अंतर्राष्ट्रीय आइकन अवार्ड 2023-24,राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड 2024,इंडिया ग्लोरी अवार्ड 2024,माइलस्टोन्स अचीवर्स अवॉर्डस 2022-23,उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेट हार्नी डॉक्टरेट इन सोशल वर्क 2022 समेत दर्जनों अवार्ड सहित दर्जनो सम्मान इसके पूर्व पा चुके है। बताते चले कि डॉ जय प्रकाश शर्मा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रहरी भूमि का निभाने का काम विगत कई वर्षो से करते आ रहे है। समाज सेवा के माध्यम से कोरोना महामारी के समय गरीब असहाय लोगों को निशुल्क राशन दवा अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया। कोरोना कल में बाहर फंसे लोगों को घर तक पहुंचाना गरीबों का मकान बनवाने का सहयोग करना। गरीब लड़कियों की शादी करना गरीब बच्चियों की पढ़ाई में सहयोग करना ठंड के समय लोगों में कंबल वितरण करना समय तमाम अन्य जरूरतमंदों को मदद करना दिनचर्या में शामिल है। विगत वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में जो कृतिमान स्थापित किया है उसकी चौतरफा चर्चा हो रही है। डॉ जय प्रकाश शर्मा से एक संक्षिप्त मुलाकात में जो बातें कहीं उससे साफ जाहिर हुआ कि डा जय प्रकाश शर्मा के अंदर समाज के प्रति कुछ करने की ललक है। डॉ जय प्रकाश शर्मा जाती,पात,उच,नीच का कोई भेदभाव नहीं करते है। उनका मानना सिर्फ यह है कि समाज में जो भी लोग मौजूद है। सभी के दुख सुख में खड़ा होना ही सच्ची सेवा है। डॉ जय प्रकाश शर्मा के बारे में लोग बताते हैं कि हर गरीब के सुख-दुख में पहुंचकर डा जय प्रकाश शर्मा विगत कई वर्षों से लगातार मदद करते आ रहे है। इस दौरान बधाई देने वालों में सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद विधायक धनघटा गणेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव,पौली ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव, हैसर अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि,भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, समाजसेवी बलिराम शर्मा,सुरेश चंद्र शर्मा,बाबूराम शर्मा,भाजपा जिला मंत्री कपिल कनौजिया,समाजसेवी जुबेर अहमद,भाजपा नेता उमेश सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष कनौजिया, तौहीद खान,पिंटू यादव,शंभू यादव, जमुना यादव,जितेंद्र यादव,रमाकांत चौधरी समेय तमाम लोगों ने बधाई दी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *