तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान परिसर से निकाली गई हर-घर तिरंगा यात्रा 

Share

जमानियां। तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान परिसर से निकली गई। हर-घर तिरंगा यात्रा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा। पूरे उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ हर-घर तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है।11अगस्त दिन सोमवार को तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान परिसर से शुरुआत की गई। जो कस्बा बाजार, दूरहिया मोड़ होते पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर समापन हुआ।
गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 11 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि अब वह घड़ी भी नजदीक आ गई है। जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान के तहत एक विशेष आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष अमन खान गांधी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, यात्रा निकालने वाले उत्साही कार्यकर्ताओं में पूरी उमंग जोश भरा रहा। उन्होंने ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी घरों पर तिरंगा लहराए जाएंगे। इसके साथ ही अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से  संकल्प लिया गया है। कि हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लहराने का काम किया जाएगा। गांधी ने प्रसन्नता व्यक्त कि अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया है। और पुनः किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया हर-घर तिरंगा का लिया जाए संकल्प। साथ ही कार्यकर्ता इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। इसके साथ ही तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता रही है। उक्त मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, माया सिंह, राजू पांडेय, संतोष कुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी आदि सहित सैकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *