फिल्म अभिनेत्री सोनिया बंसल और शिव ठाकरे ने जागेश्वर धाम में पूजन किया

Share

अल्मोड़ा। फिल्म अभिनेत्री सोनिया बंसल और शिव ठाकरे ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की। सोनिया बंसल और शिव ठाकरे शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुजारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने जागेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के समक्ष विधि विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। साथ ही जागेश्वर मंदिर परिसर की परिक्रमा कर यहां का इतिहास जाना। पंडित सागर भट्ट आदि पुजारियों ने उनका पूजन संपन्न कराया। अभिनेत्री सोनिया बंसल और शिव ठाकरे ने जागेश्वर धाम स्थित शिव पार्वती वृक्ष के समक्ष भी शीष नवाया। साथ ही भगवान गणेश की छवि वाले देवदार वृक्ष के दर्शन भी किए। पुजारियों ने उन्हें देव वृक्षों से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। अभिनेत्री सोनिया बंसल कई हिंदी और तेलगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई संगीत वीडियो में भी काम किया है। उन्होंने बिग बॉस सीजन 17 में भी भागीदारी निभाई थी। सोनिया बंसल ने धीरा, नौटी गैंग, डुबकी और जीने की उम्मीद तुमसे आदि फिल्मों में अभिनय किया है। महाराष्ट्र में जन्मे शिव ठाकरे को 2022-23 के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन में नई पहचान मिली। ठाकरे इस सीजन के रनरअप रहे थे। उन्हें फिल्म शूट का बड़ा शौक है। वह इन दिनों कुमाऊं की हसीन वादियों में आए हुए हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *