गंगा का जलस्तर 62.210 मीटर

Share

जमानियां। गंगा नदी का 2024 बाढ़ का उच्च जलस्तर  63.670 मीटर रहा। जबकि 2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 रहा। और 2021 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर रहा। बाढ़ की स्थिति का मापदंड. सामान्य जलस्तर  59.906 मीटर और  निम्न स्तर 62. 100 मीटर, चेतावनी बिंदु,मध्य स्तर 63.105 मीटर, खतरा बिंदु, तथा उच्च स्तर 65.220  मीटर,  उ.बा .स्तर      बताया जाता है। कि 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा जलस्तर के घटाव का सिलसिला जारी है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जमानियां के तटवर्ती इलाके में कटान होने की प्रबल संभावनाएं बन जाती है। उधर तहसील प्रशासन गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया था। कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण और जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
बाढ़ के चलते गंगा नदी किनारे की खेतों में पानी घुस जाने से सैकड़ों बीघे फसलें और पशुओं का चारा डूब गया है। उधर किसान डूबे खेतों से सब्जियां निकालने में जुटे रहे।
नगर कस्बा बाजार स्थित श्मशान घाट और बलुआ घाट भी जलमग्न हो गया।। लेकिन जलस्तर में कमी होने से शव के अंतिम संस्कार में आने वालों के लिए राहत मिला है। इस। संबंध में तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कर्मचारियों को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और राहत दल पूरी तरह तैयार रही। फोटो

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *