देश का हिन्दू नही बल्कि भाजपा की कुर्सी खतरे में है: राम करन निर्मल

Share

2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है चुनाव: आशुतोष सिन्हा
बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयन्ती पर संविधान
बचाओ-लोकतंत्र बचाव सम्मेलन में उमड़ा समाजवादियों का सैलाब
आफताब अंसारी
भदोही। संविधान रचयिता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के जयन्ती के शुभ अवसर पर रविवार को चौरी रोड स्थित संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ को लेकर एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सम्मेलन में आए हुए मुख्य अतिथि राम करन निर्मल, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, एमएलसी लाल बिहारी यादव, बासुदेव यादव पूर्व एमएलसी, प्रदीप जायसवाल का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राम करन कनौजिया निर्मल ने बाबा भीम राव अम्बेडकर जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर राम करन कनौजिया निर्मल भाजपा की सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बाबा भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को तार-तार कर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। कहा बाबा साहब का सपना था कि हम समाज मे फैली वैमनस्यता को मिटा कर भेदभाव को दूर कर जातपात ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म कर समतामूलक समाज का निर्माण कर बेहतर समाज की परिकल्पना करते थे। कहा बाबा साहब ने हम देश वासियों को राजनैतिक समानता का अधिकार दिया। कहा इस देश की आज़ादी में मुसलमानों ने अपना खून पसीना बहाया है। कहा भाजपा सरकार ने अपनी जाति के लोगो को उच्च पदों पर आसीन कर दिया है और दलितों, पिछड़े तथा अल्पसंख्यको के हकों को छीन लिया है। आज देश मे धर्म के नाम पर जाति के नाम पर भाजपा की सरकार नफरत फैलाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी है। आज देश के व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार से किसान, नौजवान गरीब, मजदूर तथा मेहनतकश लोग त्राहिमाम कर रहे है। डिग्रियां लेकर देश का नौजवान दर-दर भटकता हुआ नजर आ रहा है। दलितों, पिछड़ो पर फर्जी मुकदमे हो रहे है। कहा आज इस देश का हिन्दू खतरे में नही है बल्कि भाजपा की कुर्सी खतरे में है इस लिए भाजपा इस देश के आईन (लोकतंत्र) को बदल कर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। कहा 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान  बचाने का चुनाव है, कहा यह चुनाव पीडीए के अस्तित्व का चुनाव होगा। उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नेताओं से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जबरजस्त जीत दिलाने का आह्वाहन किया।
इस मौके पर अंजनी सरोज, नीलम मिश्रा, प्रदीप यादव, अनिता गुप्ता, लीलावती पटेल, नान्हक यादव, विजय यादव, श्यामधर यादव बब्बू, मास्टर अखिलेश यादव, अमृत यादव, दिनेश सरोज, राहुल यादव इंजीनियर, भैरव यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, बेलाल अहमद, कमलेश बिंद, मयंक यादव, बृज बहादुर यादव, हाजी सुहेल अंसारी, संदीप मौर्य, रामजस यादव, अच्छे लाल सरोज, देवा जायसवाल, मुलायम यादव, संदीप मौर्य, सुभाष यादव बन्धु, गुलाब पाल, हरिशंकर यादव, सुरेश यादव, सैयद अली, नुरैन यादव, डॉ बीएन यादव, हिर्दय सरोज, बैजनाथ यादव, डॉ वजीर आलम, महबूब आलमा, कमला बिंद, रहमुद्दीन मंसूरी, संतोष यादव दत्तिपूर, नजरुद्दीन शाह, रमाकांत प्रजापति, रमाशंकर यादव, कल्लू राम यादव, गुलाब राइन, विष्णु यादव, जितेंद्र राय, सदलू राम गौतम, अनीस खां, चंदा यादव, रिजवान अली, ज़ाहिद जमाल अंसारी, मुन्ना मौर्य, महिला सभा के प्रदेश सचिव रीता वर्मा ने अपने साथ भारी संख्या में महिला साथियों के साथ सम्मेलन में भाग लिया। महासम्मेलन का संचालन व संयोजक मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सपा के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने किया। वहीं श्री सिद्दीकी ने आए हुए मुख्य अतिथियों व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *