खुर्शीद खान उर्फ फैजी समाजवादी पार्टी खलीलाबाद विधान सभा के बने उपाध्यक्ष

Share

मगहर/संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से विधान सभा खलीलाबाद के अध्यक्ष रमेश चंद यादव ने मगहर निवासी खुर्शीद खान उर्फ फैजी को विधानसभा 313 खलीलाबाद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर सोमवार की देर शाम कार्यक्रम आयोजित कर नगर वासियों ने खुशी का इजहार करते हुये बधाई दी है। सपा के जिला उपाध्यक्ष सेराज खान ने कहा कि फैजी भाई के विधानसभा खलीलाबाद उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिली है। लोकसभा के चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। पूर्व नगर अध्यक्ष खलील खान ने फैजी खान को बधाई देते हुये कहा कि आज जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है।जनता अब केंद्र में परिवर्तन चाहती है। इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलेगी। इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट रफीक अहमद खान ने कहा कि फैजी खान एक जुझारू समाजवादी नेता हैं।उनके मनोनयन पर इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी। आगे कहा कि आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ऐसे में हमें भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये एक जुट होने की जरूरत है। ताकि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिल सके व जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सके। नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष खुर्शीद खान उर्फ फैजी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे। बधाई देने वालों में सिराज खान, एडवोकेट विकास यादव, अबरार आलम, गौतम कुमार, हाफिजुल्लाह अंसारी, नन्दू पांडेय, खलील खान, परवेज कौसर, अशफाक खान, तनवीर उर्फ पप्पू, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अख्तर, नौशाद अंसारी, साकिब खान, हाजी अफरोज खान, शमशाद आलम, नियाज अहमद, इमरान खान, अहमद खान, सलमान खान, नवरत्न साहेब, गुलाम हुसैन आदि मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *