जमानियां। कानूनगो नसीमुल्लाह, अजय यादव, कृपा शंकर मौर्य, लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा आदि बाढ से पीड़ितों के लिए लांच भोजन पैकेट बनवाते। जिसके बाद सुबह और शाम राहत शिविर, गडहा छानवे, सबलपुर, देवा बैरनपुर, भगीरथपुर, मतासा, मंझरिया, राघोपुर, चितावन पट्टी, मथारा, कालनपुर में वितरण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के दिशा निर्देश पर, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जैसे सुबह शाम के लिए लांच पैकट भोजन तैयार किए जा रहे है। बताया जाता है। कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। जो जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा रही है। बाढ़ से परेशान पीड़ित लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। और उन्हें भोजन, पानी, दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुओं को वितरण भी किया जा रहा है। इस स्थिति में एसडीएम ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इन पैकेटों में आमतौर पर भोजन, पानी, दवाएं, और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पहल है। जो बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने में कानूनगो के साथ क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व कर्मियों से मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के जोखिम को कम करने में सभी तहसील कर्मी मुस्तैद होकर मदद कर रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।