मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को फतह करने के लिए पूरे जी-जान से जुट गयी है। पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता मे जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द के चुनाव में प्रचार प्रसार एवं जीताने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से कहा कि हर एक वोटर सहेजने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर जीतने की योजना बनाएं। एक-एक घर का दरवाजा खटखटाए और सरकार की नाकामियों के साथ ही सपा की उपलब्धियों को जनता को बताने से न चूके। उन्होने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जब आप सभी वोटरों से मिले तो उनके दुख-दर्द को भी जाने और दूर करने का काम करें। मौजूदा सरकार में किसान परेशान हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, जनता त्रस्त है। उसके बीच हमें सरकार की नाकामियों और पार्टी की उपलब्धियों को बताना होगा। सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने से चूकना नहीं है।
श्री चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों से सम्पर्क करते रहे और वर्तमान सरकार की नाकामियो के बारे में बताने काम भी करे। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि यह सरकार जिन लोकतंत्र की सीढ़ियों पर चढ़कर आज देश और प्रदेश पर हुकूमत कर रही है वह उन लोकतंत्र की सीढ़ियों को खत्म करना चाहती है।
बैठक मंे मुन्नी यादव, सुनील सिंह पटेल, स्वामी शरण दूबे, आदर्श यादव, रामगोपाल बिन्द, रविप्रकाश त्रिपाठी, रामजी मौर्या, आरिफ खान, सुरेश पटेल, परवीन बानो, मेवालाल प्रजापति, कौशिक कन्नौजिया, विशाल यादव, चन्दन यादव, जमाल अहमद, अतीक खान, सलीम बादशाह, दिलीप गुप्ता, डा0 रतन लाल सिंह पटेल, बब्बू चमार, श्याम अचल यादव, शहनवाज खान, भूपनारायण यादव, चन्दन पटेल, जुम्मन खां, जैनेन्द्र सिंह, श्याम मोहन यादव, शिवनारायण बिन्द, विनोद सिंह, शिवपूजन यादव, अरशद अली, रंजीत फौजी, सदानन्द यादव, शोले देवी, दुर्गा प्रसाद सिंह, सोनू यादव, बलराम यादव, ज्योति गुप्ता, सूरज यादव, रामजी यादव, अहमद नवाज, सुधांशु पटेल, नौशाद रिजवी, गगन यादव, राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, मनोज यादव, राजबाबू यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।