लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ऋशताब्दी 300 वीं संगोष्ठी का किया गया आयोजन

Share

भदोही। ज्ञानपुफ स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की ऋशताब्दी वर्ष जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एके शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर 1725 ई0 में महाराष्ट्र के अहमदनगर ग्रामसभा चौड़ी में 31 मई को जन्म लिया। अहिल्याबाई होल्कर परम शिवभक्त रहीं। कहा मध्यकाल की विधम परिस्थितियों में भी वे अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों एवम धर्मशालाओं व बावड़ियों का पुननिर्माण कराया जो समाज कल्याण और धार्मिकता का प्रतीक है। कहा उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है अयोध्या और बैमिषरण में मंदिरों और घाटों का जिर्णोद्धार कराना। अहिल्याबाई होल्कर अपने कार्य के प्रति सतर्क रहते हुए राष्ट्रधर्म को निभाते हुए सुशासन और धर्म को संतुलन बनाए रखा जो आज भी प्रासंगिक है। कहा न्याय प्रिय रानी अहिल्याबाई होल्कर एक न्याय प्रिय शासक होते हुए खुद ही लगान वसूली और प्रजा की समस्याओं का समाधान का कार्य प्रारंभ किया। वहीं खादी ग्रामोंउद्योग आयोग के सदस्य जिला प्रभारी भदोही नागेंद्र रघुवंशी व जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। जिला प्रभारी खादीग्राम उद्योग आयोग के सदस्य जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए पूणृर्श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और बैठे उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर विनोद बिन्द, विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, कन्हैया लाल मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, टंकी गुर, आनंद मिश्रा, संतोष तिवारी, सत्यशील गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, अनिल सिंह, वीरेंद्र पांडेय, सौरव मालवीय, कार्यक्रम संयोजक सुनील मिश्रा, दिलीप गुप्ता, स्नेहलता श्रीवास्तव सहित ग्राम प्रधान बीडीसी आदि रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *