भण्डारें में पहुंचे विधायक, प्रमुख और कोटवा महंत

Share

कैसरगंज/बहराइच l सी पी सिंह मास्टर साहब के आवास नवीन गल्ला मंडी कैसरगंज पर आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण के समापन पर आचार्य पंडित बृजेश कुमार शास्त्री एवं बाबूलजी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार पर हवन-यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर कोटवा महंत ,(बाराबंकी ) राहुल भैया ने व्यासपीठ को प्रणाम कर मुख्य यजमान को पूरे परिवार सहित आशीर्वाद प्रदान किया। पूर्णाहूति के तत्पश्चात् आयोजित विशाल भंडारे में आम लोगों सहित क्षेत्र के संभ्रांत एवं विधायक कैसरगंज आनंद यादव, प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन, प्रमुख फखरपुर रणवीर सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक राम अचल सिंह सेंगर, नगर पंचायत जरवल ईओ, सरकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष बहराइच संजय सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रभान सिंह संचित, कैसरगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह मुनीम जी, पिछड़ा वर्ग भाजपा कौशलेंद्र चौधरी, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज प्रबंधक विश्वपाल सिंह, परमहंस महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीरज बाजपेई, हुकुम सिंह प्राचार्य ज्ञानचंद कनौजिया, प्रधान हसनामुलई अनुपम सिंह, प्रधान सिदरखी राघव सिंह, मध्यांचल विद्युत बोर्ड लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश सिंह, समाजसेवी बद्रीबाबा, भगवान दास सोनी सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *