संतरकबीर नगर/ नेपाल की राजधानी काठमांडू में “SAARC Pride Award 2025 (सार्क गौरव सम्मान 2025) एवं अंतरराष्ट्रीय संस्कृति, साहित्य और शांति शिखर सम्मेलन” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक शिखर सम्मेलन में भारत के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं वैचारिक मंचों के अग्रणी हस्ताक्षर श्री पी.एन. पाण्डेय को “SAARC Pride Award 2025 (सार्क गौरव सम्मान 2025)” से सम्मानित किया जाएगा।
श्री पाण्डेय वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार विजन, अतुल्य भारत चेतना तथा बहुजन प्रेरणा के प्रबंध संपादक के रूप में कार्यरत हैं। वे जनसरोकारों, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्रीय पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए विख्यात हैं। यह सम्मान उन्हें उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित आयोजन का संयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के कैबिनेट मंत्री (सांस्कृतिक विकास) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के प्रख्यात धर्मगुरु लामाध्यक्ष रिम्पोछे की उपस्थिति समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेगी। इस आयोजन में भारत सहित कई देशों के प्रतिनिधि, साहित्यकार, संस्कृति-सेवी, आध्यात्मिक नेता एवं शांति-संदेशवाहक भाग लेंगे।
इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के प्रमुख आयोजक हैं –
सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज, मानद कुलपति, धरा धाम इंटरनेशनल।
उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम वैश्विक संस्कृति, सहिष्णुता और संवाद को सशक्त मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम की आयोजन समिति में शामिल अन्य प्रमुख व्यक्ति हैं:
डॉ. सुनील दुबे, डॉ. नारायण यादव, डॉ. पूजा निगम, डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय और डॉ. अभिषेक कुमार, जो समाज, शिक्षा और साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान कर रहे हैं।
यह आयोजन SAARC देशों के बीच संस्कृति, साहित्य, संवाद और शांति के सेतु निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति एवं पत्रकारिता को नई ऊँचाइयाँ देगा।