दस हजार जुर्माना के साथ दो लोगों को दी गई नोटिस

Share

नगर पालिका प्रशासन ने चलाया प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार नगर में चलाए जा रहे प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को ₹10 हजार का जुर्माना काटते हुए दो लोगों को दी गई नोटिस और प्रतिबंधित पोलोथीन छापा मे 8 kg  किया गया बरामद। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि, प्रतिबंध प्लास्टिक के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन ठेला कुंती दुकानदार व्यवसाययों को नोटिस दी जा रही है व चालान की प्रक्रिया की जा रही है। उसी क्रम में गुरुवार को दो व्यवसाईयों को नोटिस दी गई तथा  ₹10हज़ार जुर्माना काटा गया। इसके साथ ही 8 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। अधिशास अधिकारी ने बताया कि, नगर में घूमने वाले ठेला खुमची व फुटकर व्यवसाययों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार से प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचे जाने पर पकड़े गए तो नोटिस की कार्रवाई के साथ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में सूजीत रावत, राजीव कुमार गुप्ता , सुरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर एवं आदेश पाठक शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *