प्रयागराज।अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा प्रयागराज के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में आज मुख्य उद्यान विशेषज्ञ अवधानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरो बाग प्रयागराज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समिति की ओर से सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से–डॉ. वीरेन्द्र सिंह(मुख्य उद्यान विशेषज्ञ)विजय किशोर सिंह (प्रभारी उद्यान निरीक्षक)मनीष कुमार (उद्यान निरीक्षक) कर्मचारी:मनोज कुमार मौर्य शिवमूरत यादव राजन सीमा सिंह (प्रथम)सरला सीमा सिंह (द्वितीय)कुसुम देवी शामिल रहे।सचिव संतोष कुमार ने इस अवसर पर समिति के कार्य एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को बताया कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति पूरे प्रदेश में सामाजिक जागरूकता जनसेवा एवं विभिन्न जनहितकारी क्षेत्रों में कार्य कर रही है।मुख्य अतिथि डॉ.वीरेन्द्र सिंह ने खुसरो बाग में नवसृजित पौधों के सम्बन्ध में जानकारी दी।उन्होंने विशेष रूप से सहजन के पौधों की उपयोगिता और औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए समिति के पदाधिकारियों को बारहमासी सहजन का पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं विधिक जानकारी समिति के विधि सलाहकार एवं जिला बार उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने की।इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण अजीत कुमार सिन्हा संजय शुक्ला मोहम्मद हलीम दानिश अर्जुन सिंह सरवन कुमार गौड़ हरिशंकर यादव मोहम्मद आफताब संदीप कुमार सोनी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसी क्रम में प्रभारी उद्यान निरीक्षक विजय किशोर सिंह एवं उद्यान निरीक्षक मनीष कुमार ने वृक्षारोपण अभियान पर विस्तार से बताते हुए यह जानकारी दी कि ऑक्सीजन उत्पादक नए-नए पौधों का रोपण कराया जा रहा है तथा कई प्रकार के पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अन्त में डॉ.वीरेन्द्र सिंह ने समिति की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी समिति और उद्यान विभाग आपसी सहयोग से समाजहित में कार्य करते रहेंगे।