जरवा(बलरामपुर)।सीमा क्षेत्र जरवा के स्थानीय बाजार बालापुर स्थित माता बालेश्वरी देवी मंदिर में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित कांवरिया सम्मान समारोह एवं भंडारा में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व जनजातीय सेवा संघ के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा, घनश्याम यादव, शकील खान, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, शकील खान, किशोरी लाल यादव, संत सत्य नारायण गिरी अतिथियों ने शुभकामना देकर प्रसाद चखा।
तथा आयोजक पुजारी रामजस, संतोष कमलापुरी, लाले यादव, गणेश गुप्ता, दिनेश कुमार,किशन कुमार, पिंटू भगत, रिंकू, सूरज, मंशाराम, संदीप आदि को सम्मानित कर शुभकामनाएं दिए।
पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बोल बम कांवरिया संघ की सराहना करते हुए कहा कि यह कांवरिया बीते 20 वर्षों से जीवंत है। सीमा क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में दूर दूर तक सैकड़ो महिला तथा पुरुषों द्वारा भगवान भोलेनाथ की उपासना व पैदल कांवर यात्रा निकालना सराहनीय है। आप इसी तरह बोल बम कांवरिया संघ का संचालन करते रहें हम सभी आपके साथ हैं।